सूदखोर अब कर्ज वसूली के लिए उधार लेने वालों की पत्नियों पर करने लगे कब्ज़ा, इस शख्स की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

0
19

राजकोट : राजकोट से चौकाने वाली खबर आ रही है, यहाँ एक शख्स ने स्थानीय व्यक्ति से लगभग 1 लाख रूपए विभिन्न किश्तों में उधार में लिए थे। लेकिन समय पर उसका भुगतान नहीं किया। उधर ब्याज की रकम बढ़ने के बाद सूदखोर ने कर्जदार की पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। हवस का शिकार हुई पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई है। 37 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति द्वारा ब्याज राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद राजकोट के एक साहूकार ने कई बार उसका रेप किया है। 

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर वह उसकी मांग मानने में विफल रही तो उसके बच्चों को मार दिया जाएगा। पीड़ित ने कई साक्ष्य भी पुलिस को दिए। उसकी शिकायत के आधार पर, राजकोट तालुका पुलिस ने मावड़ी इलाके के निवासी दीपक वागड़िया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत में कहा गया है कि, पीड़िता के पति को आरोपी वागड़िया जो ऋणदाता अजीत सिंह चावड़ा का दोस्त और साझेदार है। उसने 2021 में लगभग 1 लाख रूपए उधार लिए थे। पीड़ित पति ने जनवरी 2022 तक नियमित रूप से ब्याज का भुगतान किया था, लेकिन उसके बाद कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण नियमित रूप से भुगतान नहीं कर सका। उधर वागड़िया अक्सर पीड़ित चावड़ा से  ब्याज वसूली के लिए उनके घर जाता था। उन्हें मोटी रकम ब्याज के साथ चुकाने की धमकी भी देता था। 

ब्याज चुकाने के लिए जब दंपति ने और समय मांगा, तो आरोपी वागड़िया ने कथित तौर पर महिला का अपहरण करने और उसके पति को झूठे मामले में फंसाने और उसे जेल भेजने की धमकी दी थी।

शिकायत में कहा गया है कि एक दिन महिला को अकेली पाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। फिर उसकी मर्जी के खिलाफ महिला से यौन संबंध बनाने लगा।  उसने उससे कहा कि अगर उसका पति कर्ज चुकाने में असमर्थ है, तो उसे यह सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ यौन संबंध रखना होगा कि उसका परिवार सुरक्षित रहे। आरोपी ने उसे चोटिला, दीव भी ले गया और यहाँ भी रेप किया। शिकायत में राजकोट के एक होटल का भी जिक्र किया गया है, जहां रेप किया गया था।  

ये भी पढ़े : – संसद में बिट्टू की गूंज, छत्तीसगढ़ में पंजाब