
रायपुर : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही Central Board of Direct Taxes यानी CBDT ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। देशभर में 18 नए Principal Chief Income Tax Commissioners की नियुक्ति की गई है।इसी क्रम में अब तक दोहरे प्रभार में चल रहे छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल को अलग करते हुए नई नियुक्ति कर दी गई है। मोना मोहंती को इस अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बताया जा रहा है कि इससे पहले सुमित कुमार, जो राजस्थान में Principal Chief Income Tax Commissioner हैं, जनवरी से इस सर्किल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।अब मोना मोहंती की नियुक्ति के बाद दोनों राज्यों में आयकर विभाग के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।









