Friday, September 20, 2024
HomeStates NewsDelhiModi Budget 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए खोला पिटारा,बजट...

Modi Budget 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए खोला पिटारा,बजट में क्या कुछ रहा खास, यहां पढ़ें…..

दिल्ली : आम बजट में जनता को मोदी सरकार ने कई सौगाते दी है। लेकिन यूनियन बजट 2023 में किसानो के लिए खुले पिटारे में कई चीज़े खास है। किसानो की आर्थिक मजबूती,कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण इलाको के लिए काफी कुछ खास प्रावधान बजट में किए गए है। ग्रीन एग्रीकल्चर, मिलेट, एग्री क्रेडिट, डिजिटल तकनीक से खेती, पशुपालन, मछली पालन, सहकार से समृद्धि, आदि पर केंद्र सरकार का फोकस बताता है कि आगामी चुनाव में ये बजट सरकार के लिए जहां सत्ता की राह तय करेगा वही किसानो के बीच विपक्ष की कवायद धरी की धरी रह सकती है। हालांकि इसका एहसास होते ही कई नेताओ ने बजट की झलकियां सुनते ही टीका-टिप्पणी शुरू कर दी।

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट-2023 पेश किया है। इसमें किसानों का खास ध्यान रखा गया है। उनकी कमाई में इजाफा करने के लिए उठाए गए कई कदमो की जानकारी सरकार ने दी है। किसान समृद्धि योजना के बाद इस साल सरकार ने कई अन्य योजनाएं लागू करने की घोषणा की है।  पशुपालकों और मछलीपालन करने वाले किसानों के लिए भी प्रावधान कर बजट को लोकलुभावन बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि किसानों के लिए सहकार से समृद्धि प्रोग्राम चलाया जाएगा. इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा. इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। यह भी ऐलान किया है कि पशुपालन, मछली पालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा मल्टीपर्पज कारपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा।  

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। सरकार ने डिजिटल तकनीकी से खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसमें भारत को ग्लोबल हब फॉर मिलेट बनाने पर जोर दिया गया है। बताया गया कि इसके तहत न्यूट्रिशन, फूड सिक्योरिटी और किसानों के योजना के लिए मिलेट्स प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। 

श्री अन्ना राड़ी, श्री अन्ना बाजरा, श्री अन्ना रामदाना, कुंगनी, कुट्टू इन सबके के हेल्थ के बहुत फायदे हैं। मिलेट्स में किसानों को काफी योगदान है। श्रीअन्ना का हब बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। श्रीअन्ना का उत्पादन के लिए हैदराबाद के रिसर्च इंस्टीट्यूट से काफी मदद मिल रही है। 

सहकार से समृद्धि का एलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया कि सहकार से समृद्धि, किसानों के लिए ये प्रोग्राम चलाया जाएगा।इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। पशुपालन, मछीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा। फिशरीज के लिए भी कोरपोरेट सोसायटी बढ़ाई जाएंगे। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img