Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeमहिला कांग्रेस की नेता ने दिखाई दादागिरी, गाड़ी में बगैर फास्ट टैग...

महिला कांग्रेस की नेता ने दिखाई दादागिरी, गाड़ी में बगैर फास्ट टैग के साथ बिना टोल टैक्स चुकाए नाके से निकाली गाड़ी, टोल कर्मियों को दिखाई दबंगई, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

भोपाल / अभी तक सत्ता के मद में विभिन्न दलों के पुरुष नेताओं का ही नाम सामने आया है | लेकिन अब महिला नेता भी दबंगई दिखाने में पीछे नहीं है | मामला टोल टेक्स नाके पर बिना टैक्स चुकाए जोर जबरदस्ती गाड़ी निकालने का है | आमतौर पर इस दौरान अक्सर वाद-विवाद और मारपीट के किस्से सामने आते रहे हैं। लेकिन इस महिला नेता ने टोल कर्मियों पर धौंस जमाकर अपना प्रभाव दिखाया | उसने बगैर टैक्स अदा किए अपनी गाड़ी भी बैरियर से निकाल ली।

इस महिला नेता का नाम सुमिता प्रजापत बताया जा रहा है | वो धार जिले में कांग्रेस की स्थानीय नेता बताई जा रही है | हालांकि इस घटना के बाद टोल मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की शिकायत की है | घटना इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेठवाड़ा टोल बूथ का है | इंदौर जिले के बेटमा थाने क्षेत्र में इस घटना की चर्चा पुलिस महकमे में है | बताया जाता है कि इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेठवाड़ा टोल बूथ से धार की प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व नेता सुमिता प्रजापत अपनी गाड़ी में सवार थी | उनकी गाड़ी पर ना तो फास्टैग लगा था और ना ही वह टोल चुकाना चाहती थी। लिहाजा उन्होंने अपना रौब दिखा कर गाड़ी निकालने की कोशिश की | लेकिन नाके पर तैनात कर्मचारियों ने गाड़ी रोक ली। इसी दौरान महिला नेता टोल कर्मचारियों के साथ बहस करने लगी।

बताया जाता है कि टैक्स अदा करने की बात पर कर्मचारी नहीं मानें तो महिला नेत्री ने अपना आपा खो दिया | वो तैश में गाड़ी से उतरी और कर्मचारियों को धक्का देने लगी | इसके बाद उन्होंने बलपूर्वक कर्मचारियों सहित बेरियर को हटा दिया। महिला नेता के तेवर को देखते हुए कर्मचारी पीछे हट गए। इस दौरान महिला नेत्री के साथ गाड़ी में बैठे एक अन्य युवक ने बेरिकेड हटाया। महिला नेत्री पूरी दादागिरी के साथ अपनी गाड़ी निकाल कर ले गई | उनकी गाड़ी में राष्ट्रीय सचिव के नाम की नेम प्लेट लगी थी | गाड़ी पर लालपट्टी में रुद्रशक्ति वाहिनी सनातन धर्म के राष्ट्रीय सचिव का नाम दर्ज था | महिला नेत्री कि इस करतूत का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद टोल कर्मियों ने कैमरे के फुटेज के आधार पर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img