
कोच्चि : प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों आंसू बहा रही है| उन्होंने शादी के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोपों की झड़ी लगा दी है| मुस्लिम युवक से शादी के बाद मोनालिसा भोसले की पर्सनल जिंदगी सुर्खियो में है. हाल ही में मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फहमान खान संग हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी.उनकी मुस्लिम युवक फहमान से अचानक शादी के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था|

इस दौरान मोनालिसा पर ‘लव जिहाद’ के शिकार होने का आरोप भी लगा था | इन सबके बीच शादी की खुशियों से सराबोर मोनालिसा की नई कवायत सामने आई है | उसने प्रयागराज में संपर्क में आए फिल्म डायरेक्टर को घेरे में ले लिया है,दरअसल मोनालिसा को बॉलीवुड में डेब्यू करने में जुटे निर्देशिक सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल ने गंभीर आरोप लगाए हैं.कोच्चि में अपने पति फरमान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों पति-पत्नी इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं.

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा को निशाने में ले लिए उन्होंने कहा,कि ये कोई अच्छा आदमी नहीं है.मोनालिसा ने कहा, “ मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है, सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मेरी फैमिली ने भी मेरा साथ नहीं दिया. मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे टच किया था और जब मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा नहीं-नहीं पहली मूवी है तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे.
बता दें कि मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल में तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर नैनार मंदिर में मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन की मौजूदगी में शादी कर ली थी. 2025 के कुंभ मेले के बाद मोनालिसा भोसले काफी वायरल हुईं. उन्होंने निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ अपनी पहली फ़िल्म भी साइन की.
वायरल हुआ मोनालिसा का बयान,कान्हा को लेकर कही विवादित बात..



