Saturday, October 5, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की कार्यकारिणी गठित, इकराम, दिनेश उपाध्यक्ष हर्ष...

छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की कार्यकारिणी गठित, इकराम, दिनेश उपाध्यक्ष हर्ष गजभिये प्रधान महासचिव नियुक्त

रायपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल (जनशक्ति मजदूर सभा) छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। पार्टी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान के निर्देशानुसार कार्यकारणी गठित की गई है। लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष भरत सोनी (अधिवक्ता) एवं प्रतिनिधि मण्डल ने श्रमिकों और किसानों के बीच दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भरत सोनी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी समेत 14 जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम सैफी, दिनेश सोनी, दीपक प्रसाद, प्रधान महासचिव हर्ष गजभिये, प्रदेश महासचिव श्रीमती जाया राव पवार, डॉ. राकेश चौधरी, प्रदेश सचिव विश्वनाथ राजभर, धीरज पेशवानी, सह सचिव गोविंद मिर्झा, राहुल मिश्रा, प्रवक्ता बलदेव प्रकाश दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष मो. अहसान आजम कदरी, जांजगिर चापा जिला अध्यक्ष केशव अग्रवाल, बेमेतरा जिला अध्यक्ष सुश्री सुनीता चौहान, धमतरी जिला अध्यक्ष श्रीमती तिलेश्वरी साहू, गारियाबंद जिला अध्यक्ष श्रीमती जयश्री साहू, बलौदा बाजार भाटापारा जिला अध्यक्ष श्रीमती परेमिन पाल, कोरबा जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जगदलपुर जिला अध्यक्ष शेख भसीन, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संदीप शाह, दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोयल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष लक्की सोनी, अंबिकापुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ. अनूप भितरिया सहित जिला अध्यक्ष कवर्धा डॉ. राजू चौहान को शामिल किया गया हैं।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img