Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeलॉकडाउन ने इस अभिनेता को बना दिया ठग, फिल्में नहीं मिलने से...

लॉकडाउन ने इस अभिनेता को बना दिया ठग, फिल्में नहीं मिलने से तंगी की मार झेल रहे अभिनेता ने इंस्पेक्टर बन ठगी की वारदात को दिया अंजाम, हवाई सफर कर कई राज्यों में तफ्तीश के लिए पहुंचा, अब पुलिस हिरासत में फर्जी इंस्पेक्टर

मुंबई / लॉकडाउन के चलते कई फ़िल्मी सितारों ने आर्थिक तंगी के चलते ख़ुदकुशी कर ली। तो कुछ ने जीवनयापन के लिए अपने गृह नगरों का रुख किया। लेकिन एक कलाकार इन दिनों चर्चा में है। कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में विभिन्न किरदार निभाने वाले इस अभिनेता ने पुलिस की वर्दी पहन ली। फिर ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक इस शख्स ने दर्जनों लोगों को चूना लगाया। आखिरकार एक मामले में वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर वाकई चौंकाने हैरानी जताई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने काफी लोगों को बेरोजगार कर दिया था। ऐसे ही हालात का सामना मुंबई के इस अभिनेता को भी करना पड़ा। लेकिन उसने अपराध का रास्ता अख्तियार कर लिया। यह अभिनेता फर्जी इंस्पेक्टर बनकर दूसरे राज्यों में ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान के मुताबिक ठगी के आरोपी की पहचान सलमान उर्फ जाकिर जाफरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुका है। लॉकडाउन में जब काम मिलना बंद हो गया तो वह ठगी की वारदात अंजाम देने लगा। इसके लिए वह उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों के लोगों को शिकार बनाता था। पुलिस ने बताया कि ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए इस आरोपी ने आवाजाही के लिए हवाई यात्राएं भी की।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिसकर्मी बनकर देहरादून में 64 साल की एक महिला से मुलाकात की थी। उसने चेकिंग का बहाना बनाते हुए महिला के सारे जेवर उतरवा लिए और उन्हें एक अखबार में रख दिया। काफी देर तक उसने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद अखबार में पत्थर लपेटकर दे दिया और फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

ये भी पढ़े : Trailer Out: शकीला के रोल में नजर आएगी ऋचा चड्ढा, दिखी पोर्न स्टार से सुपरस्टार बनने की कहानी, देखें वीडियो

डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि ठगी के बाद पीड़िता ने देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद देहरादून की पटेल नगर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी सलमान को अंधेरी वेस्ट इलाके से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस को उसने बताया कि वह भुखमरी की हालत में पहुंच गया था। ऐसे में रोजी रोटी के लिए उसने ठगी के रास्ते को अपना लिया।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img