
मुंबई : विश्व प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है,ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को अपने आवास में ले जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है| बताया जाता है,कि सोमवार शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| जबकि,सुबह 10 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन कर सकेंगे|

यह भी बताया जा रहा है,कि अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क की श्मशान भूमि में किया जाएगा| यहां इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है| आशा भोसले के निवास में बॉलीवुड के कई सितारें पहुँचने लगे है| इसके अलावा मंगेशकर और भोसले परिवार के करीबियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है | यहाँ कई नामी-गिरामी फ़िल्मी हस्तियां भी नजर आ रही है | इन में फिल्म निर्माताओं से लेकर मेकअप आर्टिस्ट,गायक,सेटअप कर्मी,साउंड रिकार्डिस्ट,म्यूजिशियन समेत आशा भोसले के करीबी सहयोगी शामिल है|







