
नई दिल्ली : SIR पर सुप्रीम कोर्ट में अब से कुछ देर बाद अहम सुनवाई होनी है. इस दौरान कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता खुद मौजूद रहेंगी जिसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं.. सुनवाई से पहले टीएमसी ने सीएम ममता का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट किया है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फाइलों के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीजेआई से दलीलें पेश करने की अनुमति मांगी है. ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी.

दरअसल, पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ TMC ने लगातार मोर्चा खोल रखा है. दो टीएमसी सांसदों के साथ-साथ खुद सीएम ममता बनर्जी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है. जिसमें SIR को मनमाना और खामियों से भरा बताते हुए इसे रोकने की मांग की गई है. उधर, TMC के इस आक्रामक रुख के बीच बीजेपी भी हमलावर है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि TMC बंगाल में घुसपैठियों के वोट कटने से डरी हुई है…और इसी वजह से SIR प्रक्रिया का विरोध कर रही है.




