पटना / बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे का दौर अंतिम समय पर है | तमाम दल जीतने योग्य उम्मीदवारों पर जोर दे रहे है | इसके चलते कई इलाकों में टिकट कटने से नाराज नेता बागी तेवर अपना रहे हैं | ताजा मामला रक्सौल विधानसभा सीट का है | यहाँ टिकट आरजेडी से फिसल कर कांग्रेस के पाले में आ गिरी है | नतीजतन टिकट कटने से नाराज स्थानीय आरजेडी नेता सुरेश यादव का रो – रो कर बुरा हाल है | वो कहते है कि जानबूझ कर कांग्रेस के साथ हुए RJD के करार में उन्हें निशाना बनाया गया है | फ़िलहाल वे बागी हो गए हैं और निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है | टिकट कटने पर बात करते समय वो बुरी तरह से रो पड़ते है | उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि पार्टी उनकी सीट पर कांग्रेस से कोई समझौता करेगी |

नेता ही नहीं टिकट कटने पर उनकी मां और बहन भी RJD प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव को खरी खोटी सुना रहे है | सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है | इसलिए मैं 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन दाखिल करूँगा | सुरेश यादव ने बताया कि वे 2005 से ही आरजेडी का झंडा उठाकर लोगों के बीच हैं | उन्होंने आरोप लगाया कि RJD ने उनके साथ विश्वासघात किया है |

उन्होंने कहा कि मेरे साथ धोखा किया गया | अब मैं जनता की अदालत में हूं | जनता इसका फैसला करेगी | बागियों के कारण कई सीटों पर महागठबंधन में खलबली है | इधर आरजेडी नेता सुरेश यादव के बगावती तेवर से रक्सौल सीट पर भी गठबंधन का नुकसान होता दिख रहा है | हालाँकि यह कितना घातक होगा यह तो चुनाव के नतीजे से ही पता चलेगा |

ये भी पढ़े : कोरोना संक्रमण में ब्लड ग्रुप बहुत महत्वपूर्ण, इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को संक्रमण का खतरा कम, शोध में हुआ खुलासा, ए, बी, ओ और एबी के टेस्ट में बड़ी बात आई सामने, गंभीर परिणामों की आशंका वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण तथ्य आये सामने
उधर नेता जी की बड़ी बहन रीता देवी कैंसर से पीड़ित है | दस साल से उसका इलाज चल रहा है | उनकी बहन ने भी अपने दर्द को भुला कर नेता जी का चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है | रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार महागठबंधन से कांग्रेस ने रामबाबू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है |