देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, अचानक चलने लगीं गोलियां,ताबड़तोड़ फायरिंग से एक की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल

0
2

नई दिल्ली / देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाका में शनिवार देर रात लड़कों के दो गुटों में जमकर झड़प हुई |  इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा | अचानक हुई फायरिंग से आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई | घटनाक्रम में दो लोगों को गोली लगी थी जिसमें शाहिद नाम के एक शख्स की मौत हो गई  |

दरअसल शनिवार रात 10.30 बजे त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 26 में मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से नोकझोंक हो गई | दोनों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है | कहासुनी के बाद मन्नान और आसिफ दोनों ही गुट के लड़के वहां जमा हो गए. हाथापाई होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया | इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई | इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं | हमले में शाहिद नामक युवक के सिर में गोली लगी, बाकी कई लोग घायल भी हो गए | इलाज के दौरान शाहिद की मौत हो गई |

करीब 15-20 मिनट चले बवाल की सूचना मिलते ही पहले मयूर विहार थाने की पुलिस और फिर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे |घायलों को पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है | फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |   

ये भी पढ़े : सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र में शहीद हुये कोबरा के डिप्टी कमांडेण्ट विकास कुमार के प्रकरण में आईईडी प्लांट करने वाले 05 नक्सली गिरफ्तार