प्रयागराज/रायपुर: प्रयागराज महाकुंभ में आज का दिन छत्तीसगढ़ के नाम रहा। प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनका पूरा मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत मय बीजेपी, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचा हैं। यहाँ सभी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राज्य के दिग्गज नेता क्रूज में सवार होकर संगम पहुंचे थे।

महाकुंभ में स्नान करने वालों में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक, सांसदों ने डुबकी लगाने में पीछे नहीं रहे। कांग्रेस के 6 विधायकों ने भी गंगा मइया में पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनें है। उन्होंने मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने कहा कि प्रयागराज की भूमि काे वंदन करने पहुंचे है। नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ वापस आएंगे और नए विश्वास के साथ अपने आस्था को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता से मुख्यमंत्री रात के दो बजे तक मिलते रहते हैं, प्रदेश की जनता से उनका मिलना कायम रहे, सीएम की एनर्जी बनी रहे, यही प्रार्थना गंगा माँ से की है।