Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhकोरबा : जिले के पांच जनपद पंचायतों में चार पर कांग्रेस ने...

कोरबा : जिले के पांच जनपद पंचायतों में चार पर कांग्रेस ने किया कब्जा , भाजपा को एक में मिली सफलता 

रिपोर्टर – गेंदलाल शुक्ला 

कोरबा। जिले के पांच जनपद पंचायतों में चार पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है, जबकि एक पर भाजपा को सफलता मिली है। जनपद पंचायत कोरबा में उपाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कौशिल्या गोस्वामी जीत गई है । उसे 17 वोट मिले ,जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेणुका राठिया को 07 वोट मिले । रेणुका राठिया कोरबा जनपद के अध्यक्ष पद का भी प्रत्याशी थी, जो चुनाव हारने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमा रही थी।

उधर जनपद पंचायत पाली में नवीन कुमार सिंह  पुनः उपाध्यक्ष  पद पर  निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं। अध्यक्ष की तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। इसी तरह जनपद पंचायत करतला में भी उपाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सबीना खातुन जीत गई है। उसे 15 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर राठिया को 09 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा में उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद कंवर और भाजपा प्रत्याशी राम प्रसाद को 8 – 8 वोट मिले। इसके बाद एक बच्चे से लॉटरी निकलवाया गया तो गोविंद कंवर का नाम निकला। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद कंवर को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

सबसे रोचक परिणाम पोड़ी उपरोड़ा जनपद के रहा। यहां से कांग्रेस गोंगपा गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रत्याशी रामप्यारी जाखड़ 5 वोट से चुनाव जीत गई है। गठबंधन उम्मीदवार भोला गोस्वामी को 10 वोट, जबकि रामप्यारी को 15 वोट मिले है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img