Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhबिलासपुर में नाबालिक का अपहरण कर हत्या, फिरौती नही मिलने से बौखलाए...

बिलासपुर में नाबालिक का अपहरण कर हत्या, फिरौती नही मिलने से बौखलाए आरोपियों ने उतारा मौत के घाट, अब पुलिस की हिरासत में

बिलासपुर। नाबालिक का अपहरण कर हत्या कर दी गई हैं| मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। फ़िलहाल पुलिस ने घटना में शामिल तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए  पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक रविवार को रेहान(मृतक) घूमने के लिए निकला हुआ था। जिसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात करीबन 11:00 बजे रेहान के पिता आसिफ के मोबाइल पर रेहान के नंबर से ही फोन आया। अपहरण करने वाले युवकों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं के द्वारा 50 लाख फिरौती की भी मांग की गई है।

अज्ञात लोगों के द्वारा फोन पर अपहरण करने की बात सुनकर आसिफ सक्ते में आ गया। उसने तुरंत मामले की जानकारी तारा बाहर थाने में दी। पुलिस हरकत में आई और साइबर सेल की मदद से जांच में जुट गई। पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया। पूछताछ पर युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहान का अपहरण कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। हत्या की बात बताने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

हत्या के बाद आरोपी चला गया था ड्यूटी

आरोपित अभिषेक एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपित हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद लाश को रानीगांव में छिपा दिया। इसके बाद सभी अपने घर लौट आए। अभिषेक सोमवार की सुबह ड्यूटी पर चला गया था। पुलिस ने उसे ड्यूटी से ही दबोच लिया। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img