मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी 16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में जन्मे थे। वे अब 76 के हो गए हैं। वे फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर 29 साल छोटी परवीन दोसांज (Parveen Dosanjh) से चौथी शादी की थी। परवीन वर्तमान में 47 की है। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (52) भी उम्र में अपनी सौतेली मां परवीन से 5 साल बड़ी हैं।
परवीन दोसांज ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनकी कबीर से मुलाकात 2005 में लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। यहां एक्टर से बातचीत के दौरान वह उनकी ओर आकर्षित हुई। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदली।
दिलचस्प बात ये है कि दोनों 15 जनवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंधने से 10 साल तक लीव इन रिलेशनशिप में भी रहे। उम्र को देखते हुए परवीन ने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। ऐसे में उन्हें अब मां बनने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कबीर की पहली बीवियों की बात करें तो उनकी पहली शादी 1969 में डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। फिर 1974 में इनका तलाक हो गया। कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। इस शादी से उन्हें एक बेटा एडम बेदी हुआ। वह एक इंटरनेशनल मॉडल है।
जब दूसरी शादी भी टिक नहीं पाई तो कबीर ने तलाक लेने के बाद 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से तिसरी शादी रचा ली। हालांकि 2005 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हुए।
