
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भू -पे बघेल का कार्यकाल प्रदेश की आम जनता को भुलाए नहीं भूलता | मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठने के बाद लूटपाट और आपराधिक षड्यंत्रों का जो तानाबाना बघेल ने बुना था | वही आज उनके साथ घटित हो रहा है | प्रकृति न्याय कर रही है, वक्त के पहिए ने रफ़्तार के साथ चैतन्य बघेल को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है | जबकि भू -पे पर भी गिरफ़्तारी की तलवार लटकी हुई है | बुरे काम का बुरा नतीजा, यही तो प्रकृति का न्याय है, जो दिया वो उस तक लौटेगा भी |

पूर्व मुख्यमंत्री भी अब अपनी बोई हुई फ़सल काट रहे है | आरोपी बेटा चैतन्य बघेल जेल जाने की तैयारी में है, 5 दिनों की ED रिमांड ख़त्म होने के बाद उसके जेल हाजिर होने के पूरे आसार जाहिर किये जा रहे है | पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के रसूख के चलते 5 सालों के भीतर आरोपी चैतन्य उर्फ़ बिट्टू बघेल का कारोबार फर्श से अर्श तक पहुंच गया था | अरबो की जमीन – जायजाद का मालिक बनाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पुत्र को भिलाई नगर से कांग्रेस का विधायक बनाने की तैयारी कर रखी थी | लेकिन बेटा भी बाप की राह पकड़ता इससे पहले ED ने उसे धर दबोचा | यह महज़ सयोंग है कि आज जिस दिन पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र ED के हत्थे चढ़ा है, उसका जन्मदिन है |

जानकारों के मुताबिक पूरे घटनाक्रम का दिलचस्प मोड़ चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन उसकी गिरफ़्तारी का तोहफा ही है | दरअसल, भू -पे बघेल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठने के बाद दर्जनों पत्रकारों, कारोबारियों और अधिकारियो को सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया था, क्योंकि वे उनके गैरक़ानूनी कृत्यों का लगातार खुलासा कर रहे थे | अफसर नियम विरुद्ध कार्य करने को तैयार नहीं थे, इधर तत्कालीन मुख्यमंत्री को अपने तुगलकी फरमानो की नाफरमानी बर्दाश्त नहीं थी | कई कारोबारी तत्कालीन मुख्यमंत्री और उसके गिरोह की कभी हफ्ता तो कभी महीना वसूली से परेशान थे | मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठने के बाद तो ”बन्दर के हाथो तलवार” लग गई थी | फिर क्या था ? सत्ता के बन्दर ने कई पीड़ितों को उनके जन्मदिन के मौके पर गिरफ्तार करने के खास फरमान जारी किये थे |

जन्मदिन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री का दंश झेलने वालो की लम्बी फेहरिस्त बताई जाती है | भुक्तभोगी तस्दीक करते है कि प्रकृति न्याय करती है, जैसी करनी वैसी भरनी | चैतन्य बघेल को उनकी करनी का फल जन्मदिन के दिन प्राप्त हुआ है | घोटाले दर घोटाले करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए यह यादगार दिन साबित होगा | बताया यह भी जा रहा कि पुत्र चैतन्य बघेल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री के बेटी और दामाद, साले -साली एवं अन्य रिस्तेदारो ने भी कांग्रेस कार्यकाल के सिर्फ 5 वर्ष के भीतर करोडो की काली कमाई की है | उसके भी हिसाब -किताब के आसार नजर आने लगे है |