Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhरायपुर में आईटी और ईडी की सयुंक्त रेड जारी , लटकी गिरफ्तारी...

रायपुर में आईटी और ईडी की सयुंक्त रेड जारी , लटकी गिरफ्तारी की तलवार , ईडी ने वित्त मंत्रालय से मांगी राय , दिल्ली भेजी गई पहले दिन की जांच रिपोर्ट , छापेमार दल ने तलाशी के लिए बुलाए डिडेक्टर , घरों-बंगलों में खुदाई के आसार , सभी 32 ठिकानों में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम , देखे वीडियों  

रायपुर / रायपुर में आईटी और ईडी की संयुक्त छापेमारी जारी है | सिविल लाइन में पूर्व चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड के आवास पर शुक्रवार को कई और नए अफसरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है | बताया जाता है कि उन अफसरों के साथ सुबह-सुबह कुछ कर्मी भी उनके आवास में पहुंचे थे | उनके हाथों में डिडेक्टर और खुदाई में उपयोग आने वाले यंत्र नजर आये | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि तलाशी के लिए अब संदिग्ध स्थलों की खुदाई भी हो सकती है | इस बात का भी खुलासा हुआ है कि गुरुवार की सुबह जिस वक्त विवेक ढांड के यहां दबिश दी गई थी उस वक्त वो जिम में कसरत कर रहे थे | आईटी अफसरों ने जिम पहुंचकर उन्हें दबिश की जानकारी दी | यह सुनकर विवेक ढांड भड़क गए और उन्होंने अफसरों को अपना रुतबा बताया | लेकिन आईटी अफसरों को कोई फर्क नहीं पड़ा | उन्होंने विवेक ढांड को सीधे अपने कब्जे में ले लिया | जिम से बाहर निकलने के बाद विवेक ढांड ने अपने वाहन का उपयोग करने की गुहार लगाई | लेकिन आईटी अफसरों ने उन्हें अपने वाहन पर बैठा लिया | इसके बाद वो विवेक ढांड को अपने साथ लेकर उनके निवास पर पहुंचे थे | सूत्र बता रहे है कि विवेक ढांड के आवास से बड़े पैमाने पर नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज हाथ लगे है | शुक्रवार को भी आयकर अधिकारीयों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी | देखे पूर्व चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड के आवास का ताजा नजारा 

https://youtu.be/Tji-gaKc6fk

रायपुर में लगभग 32 ठिकानों पर आईटी और ईडी की रेड जारी है | बताया जाता है कि सरकारी शराब की बिक्री और रेत खदानों से होने वाली अवैध आय की पुख्ता जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को प्राप्त हो रही थी | इसके मद्देनजर रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के ठिकानों पर दबिश दी गई | सूत्र बता रहे  है कि इनके ठिकानों से बड़े पैमाने पर नकद रकम और नामी बेनामी सम्पत्तियों के दस्तावेज प्राप्त हुए है |  देखे रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर-ऐजाज ढेबर के आवास का ताजा नजारा |

https://youtu.be/CjLIWNPWud4

छापे की यह कार्रवाई आईएएस अनिल टुटेजा के आवास और उनकी पत्नी के पार्लर पर भी हुई | अनिल टुटेजा का नाम राज्य के सबसे बड़े नान घोटाले में सुर्खियों में रहा | हालांकि उन्होंने दावा किया कि उन्हें घोटाले में झूठा फंसाया गया है | अनिल टुटेजा की पत्नी मीनाक्षी टुटेजा का ब्यूटी पार्लर का बड़ा कारोबार है | बताया जाता है कि अनिल टुटेजा का सीधा संबंध विवेक ढांड से है | यह भी कहा जाता है कि विवेक ढांड के वैधानिक-अवैधानिक निदेशों को लागू करवाने की जवाबदारी अनिल टुटेजा के कंधों पर है | आबकारी और रेत के ठेको को लेकर अनिल टुटेजा का नाम सुर्ख़ियों में रहा | जानकारी के मुताबिक रेत ठेकेदारों और आबकारी विभाग के कुछ अफसरों को कलेक्टरों के माध्यम से पैगाम पहुंचाने को लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है | ये सभी मामले लेन-देन से जुड़े बताये जाते है | बताया जाता है कि ढेबर बंधुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने अपनी गतिविधियों को अंजाम दिया था | उनके ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है | सूत्र बता रहे है कि रायपुर के पंडरी देवेंद्र नगर मार्ग पर स्थित पार्लर से नगद रकम बरामद हुई है | देखे ताजा नजारा 

https://youtu.be/jLgWa7zzBV0

कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा रियल स्टेट और होटल के कारोबार से जुड़े है | वे अनिल टुटेजा के काफी करीबी और विश्वासपात्र बताये जाते है | रायपुर के महासमुंद मार्ग पर स्थित होटल लूट महल की खरीदी-बिक्री को लेकर उनका नाम सुर्खियों में रहा | पंडरी स्थित उनके आवास पर दिनभर आयकर अफसरों का तांता लगा रहा | 

https://youtu.be/rtCWogXfQ3A

आबकारी विभाग के सिर्फ OSD ही नहीं बल्कि सर्वे-सर्वा अरुणपति त्रिपाठी के भिलाई स्थित आवास पर जारी रेड में चौंकाने वाले खुलासे के आसार है | बताया जा रहा है कि यहां से करोड़ों की नगदी के अलावा डायरी और दो लेपटॉप जब्त किये गए है | हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है | जानकारी के मुताबिक एपी त्रिपाठी की प्रतिनियुक्ति अवधि छह माह पूर्व समाप्त हो चुकी है | इसके बावजूद भी वो अपने पद पर बने हुए है | एपी त्रिपाठी मूल रूप से केंद्र सरकार के दूर संचार विभाग के अधिकारी है और लंबे अरसे से आबकारी विभाग में पदस्थ है | बताया जाता है कि आबकारी विभाग से होने वाली अवैध आय का बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने कब्जे में रखा था | विदेश भृमण और अमेरिका के नीदरलैंड में प्रतिमाह लाखों रूपये भेजे जाने को लेकर भी वे सुर्ख़ियों में रहे | बताया जाता है कि बीजेपी शासनकाल में त्रिपाठी ने आबकारी विभाग से रकम कमाने के जो गुर सीखे उसे कांग्रेस शासनकाल में अमल में लाया | 24×7 दोनों हाथों से उन्होंने कमाई की | बहती गंगा में हाथ धोने में वे फायदे में रहे | लेकिन भारतीय बैंक खातों से विदेशों में ट्रांसफर होने वाली रकम सुर्खियां बनी | देखे भिलाई में उनके आवास का नजारा | 

https://youtu.be/QU8vl4fy1LE

रायपुर के कटोरा तालाब में स्थित डॉक्टर फरिश्ता नर्सिंग होम पर भी दबिश की कार्रवाई जारी है | इन दिनों मेडिकल कारोबारी और हॉस्पिटल पर आयकर विभाग की तिरछी नजरे है | पिछले दिनों से जारी कार्रवाई में कई डाक्टरों ने मोटी रकम सरेंडर की है | इस अस्पताल में सिर्फ आयकर की टीम मौजूद है | लेकिन शेष सभी ठिकानों में आयकर के अलावा ईडी भी शामिल है | देखे शुक्रवार को इस हॉस्पिटल परिसर में कार्रवाई क नजारा 

https://youtu.be/XAohyjQ3eBI

इसके अलावा CA संजय संचेती , CA कमलेश जैन , कारोबारी अमर साधवानी और शराब कारोबारी भाटिया बंधुओं के यहां भी दबिश जारी है | बताया जाता है कि जमीन कारोबारी , पूर्व चीफ सेक्रेटरी और रेरा चेयरमेन विवेक ढांड की संपत्ति सम्बन्धी कई महत्वपूर्ण फाइल CA कमलेश जैन के ठिकानों से बरामद हुए है |

फ़िलहाल जब्त दस्तावेजों का परिक्षण कर छापे की ताजा कार्रवाई से केंद्रीय वित्त मंत्रालय को अवगत कराए जाने की जानकारी मिली है | यह भी खबर है कि मनी लॉन्ड्रिग और बेनामी संपत्तियों के मामले पर संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर ईडी ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर भी वित्त मंत्रालय से राय मांगी है |          

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img