प्रेम प्रकाश शर्मा /
जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर में दो दिनों से हो रही बारिश के बाद जशपुरिया ठंड अपने पूरे सबाब पर है | क्षेत्र में पारा 1 से 2 डिग्री के आसपास जा पहुँचा है, और सुबह क्षेत्र में बर्फ की चादर बिछने लगी है | जशपुर शहर सहित बगीचा, मनोरा, पंडारापाठ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है |
शहर सहित समूचा जशपुरांचल इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से सामान्य जनजीवन पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है।जशपुर के पाठ क्षेत्रों में बर्फीली चादर अब बिछने लगी है। शनिवार सुबह शहर में गाड़ियों की छतों सहित मैदानों में बर्फ की चादर बिछी रही | शहर में लोगो की गाड़ियों पर सूर्य निकलते तक बर्फ की जमी मिली | वही पंडरापाठ क्षेत्र में भी खेतों जंगलों में भी बर्फ की चादर देखने को मिली। जशपुराँचल में अब ठिठुरन भरी ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया |
जशपुर, पंड्रापाठ, सन्ना, बगीचा, क्षेत्र में तापमान 1 डिग्री तक चला जा रहा है वहीँ दिन का अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री तक ही जा रहा है | हाड़ कंपकंपाने वाले इस ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ठंड से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है |
