ITBP के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, साथी जवानों के साथ गश्त पर निकला था मृतक जवान 

0
15

कोंडागांव /  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला में ITBP के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान ने जैसे खुद पर गोली चलाई उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जवान ने खुद पर गोली क्यों चलाई इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को आइटीबीपी कैंप लॉकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।मृतक जवान का नाम मोनू सिंह बताया जा रहा है, जो सहारनपुर उत्तरप्रदेश के निवासी था | 

कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जवान की आत्महत्या की पुष्टि की है । जानकारी के मुताबिक़ ITBP का यह जवान कोंडागांव जिले के केशकाल के उरंदाबेड़ा थाने में पदस्थ था। हर रोज की तरह जवान अपनी टीम के साथ गश्त के लिए निकला था। सर्चिंग के दौरान ही जवान ने अचानक अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बहरहाल इस जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात पर अभी तक कोई भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वहीं कोंडागांव पुलिस ने जवान के परिजनों से भी संपर्क किया है। जवान की खुदखुशी की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।