रायपुर में ITBP के सेंटर में जोरशोर से मानाया गया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस |
रायपुर में ITBP मुख्यालय में ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” जोरशोर से मनाया गया | यहाँ आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों से ITBP के ” योग प्रशिक्षक ” पहुंचे थे | उन्होंने योग की कई मुद्राए पेश की | ITBP अब सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ योग के क्षेत्र में भी अपना योगदान से रहा है | इसके लिए उसने तीन माह के ” योग प्रशिक्षण कोर्स ” की शुरुआत की है |
रायपुर से सटे खरोरा गांव में ITBP के मुख्यालय में ” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” की रंग बिरंगी छठा बिखरी हुई नजर आई | सुबह से ही इस सेंटर में योगा करने वालो का हुजूम लगा रहा | वीर सैनिको के अलावा गणमान्य नागरिको और स्कूली बच्चो में योग करने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया | योगाभ्यास की अगुआई ITBP के जांबाज जवानो ने की | इसमें उन जवानो ने हिस्सा लिया ,जिन्होंने योग दीक्षा लकेर खुद को इस क्षेत्र में पारंगत किया है |
ITBP के आईजी आनंद स्वरुप ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की बेहतर शुरुआत हुई है | उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालो में योग को अधिक तवज्जो दी गई है , जिससे लोगो की मानसिक और शारारिक विकास खूब हुआ है | उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से हम अपनी संस्कृति से जुड़ने का प्रयास कर रहे है | ITBP 38 बटालियन के डीआईजी संजय कोठारी के मुताबिक पुराने ज़माने के ज्यादातर लोग योग लिया करते थे , इसलिए वो लंबे समय तक स्वस्थ रहे लेकिन नई पीढ़ी योग भूल गई है | उन्होंने कहा कि हमारे योग दर्शन को विदेशी लोग अपना रहे है और हम ” विदेशी कल्चर ” को | पश्चिमी देशो के कई बुराइयों को हमने अपना लिया है | उन्होंने कहा कि योग को लेकर लोगो में चेतना आई है | उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस मनाने का जो सन्देश दिया है उससे योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है | डीआईजी संजय कोठारी ने बताया कि खासकर हमारे जवान जो दूरस्थ क्षेत्रों में डयूटी में तैनात रहते है , उन जवानो को शारारिक और मानसिक दिक्कते रहती थी | लेकिन जब से उन्होंने योग को अपनाया है उनकी परफॉमेंस बहुत ही अच्छी हुई है | इस मौके पर ITBP 38 बटालियन के कमांडेड नरेंद्र सिंह ने कहा कि योग से हमारा वर्षो पुराना नाता रहा है | उन्होंने कहा कि अब ITBP का मिशन देश की रक्षा के साथ साथ देश के नागरिको को स्वस्थ बनाना भी है | इसके लिए ITBP ने योग प्रशिक्षण कोर्स तैयार किया है | उनके मुताबिक तीन माह का यह कोर्स काफी कारगर है | उन्होंने बताया कि सुबह की उनकी फिजिकल ट्रेनिंग में ” योग ” को शामिल किया गया है | इससे उनके जवान तनाव मुक्त और स्वस्थ हुए है |
करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान , पिरामिड ग्रुप और ब्रम्हकुमारी बहनो ने भी योग करा कर अपनी सहभागिता दर्ज की | कार्यक्रम में ” जीवन में योग ” का महत्व बताया गया | यह भी बताया गया कि विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओ से आखिर किस तरह से शरीर को निरोगी रखा जा सकता है | योग के जरिए बीमारी दूर करने का मूलमंत्र भी यहाँ दिया गया | इस मौके पर ITBP ने सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक भूमिका निभाने वाले नागरिको और योग प्रशिक्षको को सम्मानित किया | छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्कूलों और खेल के मैदान में योग करने वालो का सुबह से ही तांता लगा रहा | इस मौके पर कई लोगो ने वादा किया कि वो अब रोजाना सुबह उठकर योगाभ्यास करेंगे |