
मिनाब के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर एयरस्ट्राइक का दावा, पहले 24 मौतों की पुष्टि, बाद में आंकड़ा बढ़ा
तेहरान/मिनाब। Israel-Iran Conflict: इज़राइल-ईरान संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर कथित इज़राइली हमले में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।
एक स्थानीय गवर्नर के हवाले से शुरुआती जानकारी में कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। बाद में रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी मीडिया ने मृतकों की संख्या बढ़कर 40 होने की पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि हमले के समय स्कूल परिसर में छात्राएं और स्टाफ मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।




