वेब डेस्क भोपाल / स्वामी चक्रपाणि की एक टिप्पणी से कांग्रेसी कार्यकर्ता और राहुल गांधी के समर्थक भड़क सकते है | दरअसल स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि राहुल गांधी समलैंगिक है | यह हमने भी सुना है | स्वामी चक्रपाणि का राहुल गांधी को लेकर यह वक्तव्य कितना राजनैतिक और कितना व्यक्तिगत है , यह तो वे ही जाने | लेकिन उनके मुंह से निकली यह बात दूर तलक जाएगी | राजनैतिक गलियारों में ऐसा माना जा रहा है |अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की है | दरअसल, कांग्रेस सेवादल की किताब में नाथूराम गोडसे और सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध का दावा किया गया है. इस पर स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि ये सावरकर के खिलाफ हास्यास्पद आरोप हैं | हमने भी सुना है कि राहुल गांधी समलैंगिक हैं |

असल में, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल की किताब में महात्मा गांधी की हत्या, नाथूराम गोडसे और वीडी सावरकर का जिक्र किया गया है | किताब में दावा किया गया है कि नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध थे | ‘वीर सावरकर कितने वीर’ में कई किताबों के हवाले से तमाम तरह के दावे किए गए हैं | डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का जिक्र करते हुए इसमें लिखा है, ‘ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्यौरा मिलता है. यह समलैंगिक संबंध थे | उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरकर |

सावरकर पर मचे घमासान पर महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया | शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘वीर सावरकर एक महान व्यक्तित्व थे और हमेशा रहेंगे | एक वर्ग उनके खिलाफ बोलता रहता है जो उनके दिमाग की गंदगी को दिखाता है कि कितना हद तक वे गिर सकते हैं | राजनैतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि वीर सावरकर पर कांग्रेसी कटाक्ष का असर कांग्रेस और शिवसेना के संबंधों पर भी पड़ सकता है | दरअसल महाराष्ट्र में वीर सावरकर को बड़े सम्मान की नजरों से देखा जाता है | ऐसे में उन पर कांग्रेस की बयानबाजी शिवसेना को नागवार गुजर रही है |