Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalIPL 2022: दोबारा सीएसके की कमान संभालेंगे महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा ने...

IPL 2022: दोबारा सीएसके की कमान संभालेंगे महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के बीच में ही रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी दी है। महेंद्र सिंह धोनी दोबारा कप्तान के तौर पर लौटे हैं। जडेजा की कप्तानी में सीएसके सिर्फ दो ही मैच जीत पाई थी।

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 के बीच में ही सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ी दी। अब महेंद्र सिंह धोनी दोबारा सीएसके की कमान संभालेंगे। आईपीएल 2022 के ठीक पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम कोई भी कमाल नहीं दिखा पाई। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है।

सीएसके ने बयान जारी कर जानकारी दी कि रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान लगाने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से सीएसके की कमान संभालेंगे का अनुरोध किया है। धोनी ने उनकी बात मान ली है और खुद कप्तानी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 1 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

IPL 2022 में CSK टीम बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रही है। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैचों में 2 ही जीत पाए हैं। टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं किया। सीएसके टीम अभी प्वाइंट टेबल में नौंवे नंबर पर है। टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकि बचे 6 मैच जीतने होंगे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img