मुंबई की डांसर से इंवेंट मैनेजर व उसके तीन साथियों ने किया दुष्कर्म |  

0
3

दुर्ग। मुंबई की डांसर के साथ इवेंट मैनेजर और उसके तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही मैनेजर और उसके साथियों ने डांसर से 50 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। सुपेला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने डांसर की शिकायत पर से सोनू, कबीर, राणा व कमलेश साहू के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2G),394, 120 B के तहत अपराध दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मुबंई की कथित डांसर ने इस्पात नगरी व आसपास के इलाके में कार्यक्रम दिया था। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि बताया की वह डांसर है 27 नवंबर को मैनेजर सोनू ने उसे इवेंट करने के लिया बुलाया था | वह सुपेला स्थित एक होटल में रुकी थी | इसके बाद उसने मैनेजर के कहने पर चार दिनों तक अलग अलग इवेंट किया | बुधवार को मैनेजर ने उसे फोन करके कहा कि रायपुर में एक इवेंट करना है | कुछ देर बाद उसको दोस्त कबीर उसे प्राइवेट टेक्सी से लेने आया | यहां से वह कबीर के साथ कुम्हारी पहुंची | यहां उसे मैनेजर सिनु और दोस्त राज व कमलेश भी मिल गया | चारो उसे खार इलाके में ले गए और बरी बरी से ज्यादती की |