Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhबिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया...

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया चाइल्ड पोर्न वीडियो , मर्डर के मामले में काट रहा उम्रकैद की सजा 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक कैदी ने चाइल्ड पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके बाद मामले की जानकारी NCRB ने पुलिस मुख्यालय को दी। इसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज की है। आरोपी कैदी जेल में हत्या के एक मामले में साल 2011 से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

मामले को लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि 12 जुलाई को इसे सेंट्रल जेल से अपलोड किया गया है। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई। फिर अनुसंधान के बाद जानकारी मिली की कैदी त्रिलोचन देवांगन ने उस वीडियो को अपलोड किया है।



त्रिलोचन देवांगन हत्या के मामले में साल 2011 से बंद है। उसे उम्रकैद की सजा हुई है। इस वक्त कैदी जेल के जेजे सेक्शन में काम करता है। वहां पर कंप्यूटर ऑपरेट करता है। इसी दौरान उसने कहीं से पोर्न वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से अनुमति के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

इससे पूर्व ही NCRB ने छत्तीसगढ़ पुलिस को 80 चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने की रिपोर्ट भेजी थी, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था। इन 80 वीडियो को राज्य के नंबर से पोस्ट किया गया था। इसमें 12 नंबर रायपुर के थे। जबकि 40 मोबाइल नंबर दूसरे राज्य के पाए गए। उन्हें संबंधित राज्यों की पुलिस को भेज दिया गया। बता दें कि 9 माह पूर्व चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड और शेयर करने के मामले में रायपुर से बीबीए के 20 वर्षीय छात्र रविंद्र की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी छात्र ने साल 2019 में 27 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसे कई लोगों ने देखा और शेयर किया था।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img