Tuesday, September 24, 2024
HomeNationalIND vs AUS : भारतीय टीम को लगा एक और तगड़ा झटका, चौथे टेस्ट...

IND vs AUS : भारतीय टीम को लगा एक और तगड़ा झटका, चौथे टेस्ट से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी , लगातार चोटिल हो रहे खिलाडियों से टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें  

नई दिल्ली स्पोर्ट्स डेस्क / ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें इसका खामियाजा सीरीज से बाहर होकर उठाना पड़ा। “रविंद्र जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में फैक्चर हुआ है। उनके लिए ग्लब्स पहनना और बैट पकड़ना मुश्किल हो गया है।”

अंगूठे में चोटिल लगने के बाद जडेजा को और कोहनी में चोट लगने के बाद रिषभ पंत को स्कैन के लिए ले जाया गया था। दोनों खिलाड़ियों की रिपोर्ट आ गई हैं। जडेजा के अंगूठे में फ्रैक्चर है और उनका सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में खेल पाना संभव नहीं है। वो चौथे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। वहीं रिषभ पंत की कोहनी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और संभवत: बल्लेबाजी के लिए दूसरी पारी में उपलब्ध हो सकते हैं। पंत भी पैट कमिंस की गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में चोटिल हुए थे। गेंद पंत की कोहनी में लगी थी। जिसके बाद ऋद्धिमान साहा ने उनकी जगह विकेट कीपिंग की थी।

अब तक पांच प्लेयर्स घायल

मोहम्मद शमी, उमेश यादव और लोकेश राहुल पहले ही इंजर्ड हैं। इस लिस्ट में पंत और जडेजा भी शामिल हो गए हैं। रेगुलर कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत लौट चुके हैं। रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में टीम से जुड़े हैं। वे भी इंजर्ड थे। खास बात यह है कि शमी, पंत और जडेजा पेस बॉलर्स की शॉर्ट गेंद पर घायल हुए। शमी और जडेजा को स्टार्क की गेंद लगीं जबकि पंत को कमिंस की।  

बता दें, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 197 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे जिसके सामने टीम इंडिया 244 रन पर ही ढेर हो गई थी। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं पैट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक मार्नस लाबुशेन (47) और स्टीव स्मिथ 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img