मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री के सरकारी बंगले में “चोर मचाए शोर” , लगा दी सेंध , टीवी समेत कई कीमती सामान पर किया हाथ साफ , पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए झोंक दी पूरी ताकत लेकिन अब तक चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुँच पाए पुलिस के हाथ 

0
4

रिपोर्टर – मनोज सागर 

भोपाल / मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के भोपाल स्थित सरकारी बंगले में चोरों ने धावा बोला है | आधी रात चोरों ने राज्य कैबिनेट में आदिम जाति कल्याण मंत्री के कमरे में दबिश दी | चोरों ने टीवी समेत कई कीमती सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया |  पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को चोरों की उंगलियों के निशान मिले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है |


जानकारी के अनुसार चोरी की जानकारी मीना सिंह के बंगले के कर्मचारियों को बुधवार की सुबह लगी। कर्मियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। टीटीनगर पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर बंगले का जायजा लिया | पता पड़ा कि बंगले से एक टीवी समेत कुछ सामान चोरी हुआ है |  


मीना सिंह का शासकीय आवास राजधानी भोपाल के सर्वाधिक सुरक्षित इलाकों 74 बंगला क्षेत्र में आता है। हालांकि, तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पहले भी इस इलाके में ऐसी घटनाएं होती रही हैं। दो महीने पहले पूर्व लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के आवास में भी चोर चंदन की लकड़ी चुराने के इरादे से घुस गए थे। हालांकि वो अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए | फ़िलहाल इन चोरों को धर दबोचना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है |