
नई दिल्ली : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ के 129वें एपिसोड को संबोधित किया। यह इस साल की आखिरी एपिसोड है। लिहाजा पीएम मोदी देश की वर्ष 2025 की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया। 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी ।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा, ‘इस साल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।”इससे पहले 30 नवंबर को मन की बात के 128 वें एपिसोड का प्रसारण किया गया था। पीएम मोदी ने इस अंतरिक्ष निर्माण से लेकर कृषि तक विभिन्न क्षेत्रों में हाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने नवंबर माह की प्रेरणादायक घटनाओं में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने, सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह और अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण का जिक्र किया। इसके साथ ही हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ इकाई का उद्घाटन और आईएनएस ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किये जाने का भी उल्लेख किया था।







