राजधानी रायपुर में 42 हजार के गांजे के साथ महिला तस्कर चढ़ी पुलिस के हत्थे, क्राइम ब्रांच को भनक लगते ही घेरा, पहले भी जा चुकी है जेल…

0
40

रायपुर: रायपुर में एक महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार हुईं है। आरोपी महिला ने अपने बैग में गांजा को छिपाकर रखा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से गांजा जब्त कर ली गई है और एनडीपीएस एक्ट में जेल दाखिल करा दिया गया है।

रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है। 20 मार्च को तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि देवार पारा के सुलभ के पास एक संदिग्ध तरीके से महिला घूम रही है।

उसने अपने बैग में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं। जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला 27 वर्षीय रेणु कुल्हारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जांच में करीब 42 हजार का गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक्शन ले रही है। महिला पहले भी NDPS के मामले में जेल जा चुकी है।