रांची वेब डेस्क / लॉकडाउन के दौरान मुंबई और दिल्ली की कई लड़कियां देश की विभिन्न राजधानियों में कारोबार कर रही है | उन्होंने जिस फरोशी के कारोबार को आधुनिक और जन उपयोगी बनाने के लिए कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है | बताया जाता है कि इस कारोबार को संचालित करने वालों ने सोशल मीडिया पर बाकायदा अपना पोर्टल बना लिया है | इस पोर्टल में सेक्स वर्करों का पूरा ब्यौरा है |

देशी -विदेशी युवक – युवतियों के अलावा स्थानीय युवतियां भी इस कारोबार में शामिल बताई जा रही है | जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मुंबई और दिल्ली से नदारत हुई कई लड़कियों ने खुद इस कारोबार की शुरुआत की है | पुलिस की नज़रों से ये कारोबार ज्यादा दिनों तक नहीं बच सका | झारखंड में रांची पुलिस ने जिस्म फरोशी के इस सुनियोजित रैकेट का जब भंडाफोड़ किया, तो वो भी हैरत में पड़ गई |

झारखंड में रांची की पुलिस ने ऑनलाइन पोर्टल के सहारे चल रहे देह व्यापार का खुलासा कर इन कारोबारियों की असलियत सामने ला दी | दो विदेशी युवतियों समेत आधा दर्जन आरोपी पुलिस के हत्ये चढ़े है | बताया जाता है कि विदेशी युवतियों के पास से रांची निवासी होने का नकली आधार कार्ड भी जप्त किया है | सेक्स रैकेट गिरोह के सरगना की तलाश पुलिस कर रही है |

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची के चिरौंदी इलाके में छापेमारी की | इस दौरान छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया | बताया जाता है कि देह व्यापार में लिप्त दोनों विदेशी युवतियां की वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी है | पुलिस ने एक युवती के पास से नकली आधार कार्ड बरामद किया है | जब्त आधार कार्ड पर फर्जी एड्रेस है |

रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार दो युवक महादेव यादव और संजय यादव चतरा के रहने वाले हैं | उनके मुताबिक इस गिरोह ने एक बैंककर्मी का घर किराये पर लिया था | जहां ये लोग धंधा चलाते थे | पुलिस के मुताबिक विदेशी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है | यही नहीं सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के साथ आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है |

सिटी एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ऑनलाइन पोर्टल के सहारे देह व्यापार का खेल चल रहा था | इसी ऑनलाइन बुकिंग के सहारे दो युवक ने दो विदेशी युवतियों की बुकिंग की थी | उनके मुताबिक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है | सौरभ के मुताबिक पुलिस पूछताछ में पाया गया कि वेबसाइट पर रांची एस्कॉर्ट के नाम से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा था |

इस ऑनलाइन सेक्स रैकेट में दर्जनों लड़कियां जुड़ी हुईं पाई गई हैं | पुलिस ऑनलाइन रैकेट चलाने वाले राहुल की भी तलाश कर रही है | उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रैकेट की साइट को बंद करने के लिए साइबर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं | हाल ही के दिनों में रांची में सेक्स रैकेट से जुड़े एक ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया था जो अपने ग्राहकों के लिए लड़कियों की होम डिलीवरी करता था | फ़िलहाल जाँच जारी है |