रायपुर – बैंकिंग फ्रॉड, व्यापारिक और व्यवसाइक लेनदेन के दौरान ठगी की वारदाते आम है | लेकिन रायपुर में अब एक नया गिरोह संगठित अपराध को अंजाम दे रहा है | यह गिरोह उन लोगो को अपना निशाना बना रहा है जो, घर बनवाने, नीव खोदने ,मलबा हटवाने या फिर अर्थवर्क के लिए JCB का सहारा ले रहे है | इस गिरोह ने बड़ी चालाकी से रायपुर और आस पास के इलाको में अपने पैर पसार लिए है |

इस गिरोह की अपराध करने का तौर तरीका भी बेहद ख़ास है | गिरोह के सदस्य शहर के हर एक इलाके का चप्पा चप्पा छानते है | कभी कार से तो कभी मोटर सायकल में सवार हो कर इस गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति से संपर्क साधते है जहाँ पर घरो में तोड़फोड़ , नवनिर्माण या मलबा हटाने का कार्य चल रहा होता है |

उक्त स्थल को चिन्हित करने के बाद गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति से बातचीत करते है जिसके कंधो पर काम काज की जवाबदारी होती है | फिर गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति को मजदूरों के बजाये JCB से कार्य करवाने और जल्द काम खत्म करने का भरोसा दिलाते है | इस दौरान गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति को JCB से कार्य कराने के लिए अधिकतम अनुमानित खर्च का ब्यौरा देते है | इसके पाश्चात गिरोह के दूसरे सदस्य एक दो दिन बाद फिर उसी चिन्हित स्थल में पहुंच कर कार्य कराने वाले व्यक्ति को पहले की तुलना में कम बजट बता कर फ़ौरन एडवांस ले लेते है | फिर किराये की JCB ला कर उक्त चिन्हित स्थल पर ब मुश्किल दो चार घंटा काम करते है

JCB में खराबी और मेंटेनेंस का हवाला देकर मौके से चम्पत हो जाते है |इसके बाद | लोगो को ठगी का एहसास तब होता है जब, दूसरी बार वादे के मुताबिक शेष कार्य करने के लिए ना तो JCB मुहैया कराइ जाती है और ना ही एडवांस में ली गयी रकम वापस करने के लिए गिरोह के सदस्य सामने आते है | ऐसे में पीड़ित शख्स इस गिरोह से छले जाने के बाद हाथ मलते नजर आते है | जानकारी के मुताबिक रायपुर में इस गिरोह का संचालन आदर्श यादव पिता लालेश्वर प्रसाद नामक शक्श कर रहा है | रायपुर के अमलिहडीह – देवपुरी इलाके में आदर्श यादव का ठिकाना बताया जा रहा है | उसके साथ सोनू जायसवाल नामक व्यक्ति भी ठगी की वारदातों को अंजाम देने में जुटा है |

बताया जाता है कि रायपुर और उसके आस पास के इलाको में आदर्श यादव के गिरोह ने कई लोगो के साथ ऐसी ठगी की वारदातों को अंजाम देकर लाखो का चूना लगाया है |नवा रायपुर में निवासरत एक पीड़ित ने आदर्श यादव गिरोह के काले कारनामो से NEWS TODAY को रूबरू कराया है | पीड़ित ने बताया कि उनके परिसर से मलबा हटाने के लिए सोनू जायसवाल ने पहले स्थल मुआयना कर उन्हें दो लाख रुपयों में मलबा हटाने का खर्च बताया |

सोनू जायसवाल के जाते ही आदर्श यादव मौके पर पहुंचा |उसने डेढ़ लाख रुपयों में उसी मलबे को हटाने के लिए वादा किया और फ़ौरन कार्य करने का भरोसा दिला कर आदर्श यादव ने पहले पचास हजार रूपये झटक लिए, दूसरे दिन अपने बेटे के सर्पदंश से पीड़ित होने का हवाला देकर फिर पचास हजार रूपये मांग लिए | इसके अगले दिन सुबह कुछ एक घंटे के लिए परिसर में JCB लगवाई और मलबा भी हटवाया , इसके बाद शाम होते ही JCB में खराबी और मेंटेनेंस का बहाना बता कर चम्पत हो गया | पीड़ित ने बताया कि आदर्श यादव ने मधु इंटरप्रजेस नामक फर्म का मालिक बताकर अपना परिचय दिया था उसने फर्म में कई JCB और डम्पर एवं हाइवा मौजूद होने बात बताई | उसने वादा किया कि हफ्ते भर में सारा मलबा हटा दिया जायेगा|

लिहाजा वो उसपर भरोसा कर बैठे | लेकिन एक लाख रूपये की रकम लेकर ले भागे आदर्श यादव ने दुबारा उनके परिसर का रुख तक नहीं किया | वो मोबाईल फोन पर सिर्फ जल्द JCB लगवा कर कार्य खत्म करने का भरोसा दिलाते रहा | पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ माह से आदर्श यादव रोजाना JCB उपलब्ध कराने की झूंठी कहानियां गढ़ता जा रहा था |आखिरकार झूठे वादों से परेशान होने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया | पुलिस को भेजे गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आदर्श यादव गिरोह के कई काले कारनामो का ब्यौरा दिया है | पीड़ित ने यह भी बताया कि इस गिरोह ने कई लोगो को अपना शिकार बनाया है |
बताया जाता है कि यह गिरोह किराये की JCB और हाइवा को खुद की बता कर आदर्श यादव लोगो के साथ ठगी के अपराधों को अंजाम दे रहा है |जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के सदस्यों के पास फर्मो का GST रजिस्ट्रेशन भी है ,यह देख कर लोग आसानी से इस गिरोह के चक्कर में पड़ जाते है | जबकि असलियत यह है कि यह गिरोह JCB ,मशीन और अन्य वाहनों को किराए में लेकर ग्राहकों के परिसर पर पहुँचता है |उन वाहनों और मशीनों को दिखाकर जरूरतमंद लोगो से एडवांस के रूप में मोटी रकमएठता है | ग्राहक की मशीनों और JCB को देखकर इन्हे एडवांस में रकम देने को तैयार हो जाते है | फिर ये गिरोह मौका पाते ही JCB और अन्य वाहनों में तकनिकी खराबी और मरम्मत का झांसा देकर मौके से नौ दो ग्यारह हो जाता है | पीड़ित के मुताबिक आदर्श यादव गिरोह से लोग सतर्क हो जाएवार्ना वे भी ठगी के शिकार हो सकते है पूरी पड़ताल के बाद ही ऐसी फर्मो को कार्य देने का फैसला ले |