Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

मध्यप्रदेश में सिर्फ जबलपुर में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले, एक ही परिवार के हैं तीन, दो मरीजों के खिलाफ FIR दर्ज , विदेश से लौटने और संक्रमण की जानकारी छिपाने का आरोप , आइसोलेशन में परिजनों का हंगामा , देखे वीडियों
जबलपुर वेब डेस्क / मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित सिर्फ चार पॉजिटिव मरीज मिले है | ये सभी मरीज जबलपुर में निवासरत है | टेस्ट रिपोर्ट में चारों कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। जबलपुर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है। चार पीड़ितों में तीन एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि चारों कुछ दिन पहले विदेश ले लौटे हैं। लेकिन उन्होंने भारत लौटने के जानकारी छिपाये रखी | लोगों ने जब प्रशासन को सूचना दी तब मामला संज्ञान में आया | मेडिकल टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है । हालांकि यह जानकारी भी सामने आई है कि पीड़ित और उनके परिजन आइसोलेशन सेंटर में सुविधाओं की मांग को लेकर हंगामा कर रहे है | इसका वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है | जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन और पीड़ितों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है |
स्थानीय पुलिस ने दो मरीजों के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है | बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीन दुबई से व एक अन्य व्यक्ति स्वीटजरलैंड से लौटा हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है | प्रशासन यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि आखिर इन पीड़ितों के संपर्क में कितने लोग आए थे।
उधर जबलपुर के एसपी समेत अन्य अफसरों ने उस इलाके का रुख किया जहां कोरोना संक्रमित निवासरत रहे है | उन्होंने सड़क पर उतरकर उस इलाके के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाए | अब इस इलाके को सेनेटाइज कराया जा रहा है |
उधर सभी पीड़ितों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन इन लोगों के ट्रैवेल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है कि विदेश से लौटने के बाद ये लोग कहां-कहां गए। साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि ये सभी लोग जबलपुर पहुंचने के बाद अपने घर में रुके थे।
दिल्ली से इनके विदेश दौरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था । उसके बाद इनकी जांच की गई। स्थानीय आईसीएमआर की लैब रिपोर्ट के अनुसार सभी चारों लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके घर के लोगों ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है | लेकिन अब उनकी भी जांच की जा रही है |
जबलपुर और सिवनी में दिनांक 21 मार्च दोपहर 12 बजे से 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। कलेक्टर जबलपुर और सिवनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जबलपुर में कोरोना के चार प्रकरण पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी से रोजाना बड़ी भारी संख्या में लोग जबलपुर आना-जाना करते है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय दंड संहिता 173 की धारा 144 के तहत कलेक्टरों ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।