Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ में भी जनता पर भारी पड़ने लगी तबलीगी जमात , कोरबा में जमात का...

छत्तीसगढ़ में भी जनता पर भारी पड़ने लगी तबलीगी जमात , कोरबा में जमात का 1 युवक कोरोना पॉजीटिव , दंतेवाड़ा में एक दर्जन क्वारंटाइन , प्रशासन की लापरवाही भी उजागर 

रिपोर्टर – गेंदलाल शुक्ला  

कोरबा /दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के कोरबा में तबलीगी जमात का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है | जानकारी के मुताबिक ये युवक नागपुर के पास स्थित कामठी से लौटा था | युवक कटघोरा पुरानी बस्ती में पाया गया | बताया जाता है कि पिछले एक हफ्ते से संक्रमित होने के बावजूद वो कई लोगों से मिला | स्थानीय बाजार से लेकर कई संस्थाओं तक वो आवाजाही करता रहा | इस युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है | छत्तीसगढ़ में जमात के करीब 30 लोगों को आइसोलेटेड किया गया था | वहीं इस युवक को छोड़कर अब करीब 29 जमातियों को अभी भी आइसोलेटेड रखा गया है | 

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा में मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा पहुंचे थे। ये सभी कटघोरा की 2 अलग अलग मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल के निर्देश पर तत्काल जमात के सभी लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर दिया गया था। जबकि निज़ाममुदिन से तब्लीगी से आने वाले 20  सदस्यों को SECL गेवरा के हॉस्टल में कवारेंटाइन कराया गया था। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल की सक्रियता से संदिग्धों को फौरन क्वारंटाइन करने से जहाँ प्रशासन मुस्तैद नजर आया वही दंतेवाड़ा में प्रशासनिक चूक और लापरवाही सामने आई | 

दंतेवाड़ा में तबलीगी जमात के एक दर्जन सदस्यों को बीना अनुमति मस्जिद में पनाह देने के मामले में प्रशासन ने अब जाकर  FIR दर्ज कराने का फैसला लिया है | ये सभी संदिग्ध बचेली की एक मस्जिद में गुपचुप तरीके से निवासरत थे | बताया जाता है कि हंगामा मचने के बाद प्रशासन ने सभी 12 लोगों को अस्पताल में क्वारंटाइन  कराया है | इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है | बताया जाता है कि कई स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी 19 मार्च को अफसरों को दी थी | लेकिन किसी भी अफसर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई | दंतेवाड़ा में निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से लौटे 12 तब्लीगी बचेली की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे | मस्जिद की ओर से इनके पहुंचने की सूचना नहीं दी थी | लोगों की शिकायत के बाद स्थानीय तहसीलदार ने मौके से 12 लोगों को निकाला और स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा | उधर 

एक जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों से 57 जमातियों की जानकारी सामने आई है , जिन्होंने निजामुद्दीन का रुख किया था | बताया जाता है कि संदिग्धों के संपर्क में सैकड़ों लोग आये थे | राहत भरी बात यह है कि कई लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है | जबकि कई जमातियों की रिपोर्ट का इंतजार है |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना संक्रमित मरीज हुई स्वस्थ, AIIMS से छुट्टी

 एएसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि गृह मंत्रालय से राज्य को 32 लोगों की सूची मिली थी | सभी से पुलिस ने संपर्क कर लिया है | इसमें 26 रायपुर में है , 6 लोग राज्य के बाहर है | उनके मुताबिक प्रशासन की मदद से सभी को आइसोलेटेट कराया गया है | फ़िलहाल छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 का आंकड़ा छू गई है | जबकि 4 मरीजों के ठीक होने के बाद आधा दर्जन मरीजों का इलाज जारी है |   

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img