कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया में कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल का एक विवादित बयान सामने आया है | विनय जायसवाल ने भरी सभा में कहा कि भाजपा की सरकार में बड़ा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तरों में कुत्ते सोया करते थे | ऐसी हालत स्वास्थ्य केंद्र की थी | विधायक ने इस बयान को जिस प्रसंग से भी जोड़ कर बोला हो, लेकिन उनके इस बयान ने पार्टी की किरकिरी कर दी है | बीजेपी ने पलटवार करते हुए विधायक से माफी मांगने की मांग की है | पार्टी की दलील है कि सत्ता के नशे में कांग्रेस को आम इंसानों की कद्र ही नहीं है | वे सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले गरीबो को कुत्ता कहने से भी नहीं चूक रहे है |
दरअसल कोरिया के चिरमिरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे | उन्होंने कांग्रेस सरकार के आने से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो की हालत पर बोलना शुरू किया | अचानक उनके मुंह से स्वास्थ्य केंद्रों के बिस्तर में कुत्ते सोने की बात निकल गई | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया | उधर इस बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी ने कहा है विधायक अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है | उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग लेना चाहिए |
ये भी पढ़े : डांसर सपना चौधरी के हुनर पर ताऊ का तड़का, धमाका मचा रहा ये डांस, देखे ये वायरल वीडियो