छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री साय 3 बजे जारी करेंगे 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे, 5.71 लाख छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा….

0
20

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 7 मई को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड एग्जाम में 5.71 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी।

कॉपियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कॉपियां जांचने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होंगे। जहां स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।