छत्तीसगढ़ में मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारी की कोरोना से मौत, आज राजधानी रायपुर में मिले 55 नए पॉजिटिव , एक ही परिवार के 18 सदस्य संक्रमित 

0
4

रायपुर / इंद्रावती भवन, मंत्रालय के कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है | यह मरीज 13 जुलाई को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था | जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर अंबेडकर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।  इस खबर के मिलते ही पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया है। इस भवन में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी संघ ने तीन दिनों के अवकाश की घोषणा के साथ ही पूरे भवन को सैनेटाइज कराने की मांग की है।

मिली जानकारी के बुताबिक श्रम विभाग में पदस्थ कर्मचारी ने संदेह के चलते परीक्षण कराया था, इसके बाद उसे निजी में दाखिल किया गया था। स्थिति खराब होती देख डॉक्टरों ने 13 जुलाई को उसे मेकाहारा में शिफ्ट किया था | जहां आज इलाज के दौरान इस शख्स ने दम तोड़ दिया।अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि कर दी है।

इधर राजधानी रायपुर में आज 55 नए पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें शांति नगर से एक ही परिवार के 18 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा राजधानी के दो पत्रकारों के भी पाॅजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।