
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को 6 लड़के एक साथ छेड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह लड़की उन लड़कों का जो हाल करती है, वह देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो किसी सूनसान सड़क का है, जहां लड़की अकेले जा रही होती है। इसी दौरान 6 लड़के उस लड़की को अकेली पाकर छेड़ने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि सभी लड़के उस लड़की को चारों तरफ से घेर लेते हैं। इसके बाद वह लड़के उस लड़की को परेशान करने लगते हैं।
READ MORE- देखे वीडियो : चुनौतियां चट्टानी थीं, तो ज़िद भी आसमानी थीं, जीता राहुल, जीता छत्तीसगढ़…
परेशान करने वाले लड़कों का मुंह तोड़ देती है लड़की
वीडियो देखकर शुरू में तो लगता है कि लड़की के साथ कुछ बुरा होने वाला है, लेकिन अगले 25 सेकंड जो होता है, वह देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि लड़की उन लड़कों को मुंहतोड़ जवाब देती है और उन्हें 25 सेकंड के भीतर धूल चटा देती है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लड़की को बहादुर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने लड़कों को अच्छा सबक सिखाया। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की खुद को परेशान करने आए सभी 6 लड़कों से टक्कर ले रही है। वह सारे लड़कों को एक साथ लात-जूतों और घूंसों से पीटती दिख रही है। फिलहाल, वीडियो के लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। आप देख सकते हैं कि लड़की उन लड़कों को फ्लाइंग किक के साथ-साथ मार्शल आर्ट मूव्स से जमीन पर पटखनी दे देती है। सारे लड़कों को वह अपने लात से मारती है और जमीन पर गिरा देती है। वीडियो को ‘द फिगेन’ नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘लड़की के साथ खिलवाड़ मत करो! हियाआआ!’