
छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यहाँ तबादला सूची है:
लक्ष्मण सिंह (2010) गरियाबंद से अरण्य भवन नवा रायपुर स्थानांतरित, अतिरिक्त प्रभार कैम्पा ।
दूलेश्वर प्रसाद साहू (2013) भानुप्रतापपुर से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर)।
प्रेमलता यादव (2015) अरण्य भवन नवा रायपुर से कोरबा।
पुष्पलता टंडन (2016) सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अरण्य भवन नवा रायपुर (वन्यजीव प्रबंधन)।
शशिगानंदन के. (2017) नारायणपुर से गरियाबंद।
बी. एस. सरोटे (2019) बालोद से अरण्य भवन नवा रायपुर (सर्तकता)।
डॉ. वेंकटेशा एम.जी. (2022) महासमुंद से नारायणपुर।
चन्द्र कुमार अग्रवाल (2022) कांकेर से बिलासपुर।
ऋषभ जैन (2022) मनेन्द्रगढ़ से भानुप्रतापपुर।
विपुल अग्रवाल (2022) जांजगीर-चांपा से सारंगढ़-बिलाईगढ़।
अभिषेक अग्रवाल (2022) राजनांदगांव से बालोद।
ये तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं ।