आजकल कम उम्र में भी बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में कम उम्र की लड़कियां सफेद बालों से परेशान है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफ स्टाइल व खानपान है। इससे बचने के लिए लड़कियां मेहंदी का सहारा लेती है। मगर मेहंदी लगाने से बालों का रंग गहरा लाल हो जाता है।

इसके साथ ही बालों में रूखापन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आप मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगा सकती है। इससे आपको मनचाहा हेयर कलर तो मिलेगा ही साथ ही आपके बाल जड़ों से पोषित होंगे। ऐसे में आपको सुंदर, घने, मुलायम व काले बाल मिलेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मेहंदी में मिलाएं कॉफी
अगर आप बालों में ब्राउन या बरगंडी शेड देना चाहती है तो इसमें कॉफी मिलाएं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी ओर 1 बड़ा चम्मच कॉफी मिलाकर उबालें। अब इसे ठंडा होने दें। बाद में इसमें 4-5 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाकर 3-4 घंटों के लिए भिगोएं। बाद में इसे बालों पर लगाकर 1-2 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी से बाल धो लें। अगली दिन माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं।
मेहंदी में मिलाएं केला
अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं तो मेहंदी में केला मिलाकर लगाएं। इसके लिए एक बाउल में जरूरत अनुसार मेहंदी और पानी मिलाकर रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसमें एक पका हुआ केला मैश करके मिलाएं। तैयार मेहंदी को बालों पर 20-30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। अच्छा व जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप इनमें से किसी भी हेयर पैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।
मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान कभी भी गंदे बालों पर मेहंदी ना लगाएं। इसके लिए पहले ही सिर धो लें।मेहंदी लगाने के बाद बालों पर कोई भी तेल लगा लें। अगले दिन ही शैंपू करें। इससे आपका रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही बाल मुलायम भी रहेंगे।मेहंदी को ज्यादा देर तक ना लगाएं। नहीं तो इससे आपको सही रंग नहीं मिलेगा।