IED ब्लास्ट के चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल , सर्चिंग पर निकले थे जवान | 

0
22

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तरेंम जंगल बासागुड़ा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 168 वीं बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा  है कि ये जवान न्यू तरेंम स्थित कैंप एरिया से डेमिनेशन पर निकले थे। जवान तरैम कैंप से सारकेगुड़ा जा रहे थे। प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान मुन्ना कुमार मौर्य है, जिन्हें उपचार के लिए बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को एक दिवसीय बीजापुर दौरा है | इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती सख्ती ने नक्सलियों के ऊपर लगाम लगा दी है। लगातार चल रही इस कार्रवाई से जवानों ने नक्सलियों को भी पीछे धकेल दिया है। माना जा रहा है कि इस तरह के विस्फोट के जरिए नक्सली लोगों को डराना चाहते हैं।