
संभल: पति – पत्नी के बीच खूनी संघर्ष की रोजाना नई दास्तान सामने आ रही है, उत्तर प्रदेश में साधु – संतो के जमावड़े के बावजूद पारिवारिक हिंसा जोरों पर है। साधु -संत पति – पत्नी के रिश्तों की मजबूती के लिए कई कदम उठा रहे है, उनकी वाणी से समाज भी सतर्क हो रहा है। बावजूद इसके दिल दहला देने वाली वारदातों में कोई कमी नहीं आई है। राज्य में कथावाचक विवादों के बीच संभल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ रविवार की रात दो बजे पत्नी एकांत में किसी पूर्व परिचित से मिल रही थी। इस बीच उन्हें पति ने देख लिया। उसने युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुलाई की। आरोप है कि दंपति ने अनीस नामक युवक को बेरहमी से पीटा, प्लास से होंठ खींचे और पेचकस शरीर में गोदकर उसकी हत्या कर दी। संभल के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रात में करीब 3 और 4 बजे के बीच सूचना मिली की अनीश की मौत हो गई है।

जांच में पता चला कि अनीस काफी दिन से भूरे की पत्नी को आर्थिक और शारीरिक रूप से ब्लैकमेल कर रहा था। मोहल्ले में भी दंपती की बदनामी हो रही थी। इस कारण दंपती ने मिलकर अनीस की हत्या कर दी। हत्यारोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भूरे और उसकी पत्नी दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना संभल के चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मण गंज वारिस नगर की है। मरने वाले का नाम अनीश उर्फ समीर (28) है। आरोपी का नाम भूरे (32) है। पत्नी का नाम सितारा (30) है। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों घरों की के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है।

पुलिस की मानें तो अनीश और सितारा के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे। अनीश शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे भूरे के घर गया था। भूरे और सितारा के 4 बच्चे हैं। रात में अनीश और पत्नी की आवाज सुनकर पति की नींद खुल गई। उसने अनीश को पकड़ लिया। बंधक बना लिया। धारदार हथियार से हमला किया। अमीस के पिता मुस्तकीम का आरोप है बेरहमी से मारते हुए अमीश केहाथ पैर तोड़ दिए। पेंट उतार दी। मोबाइल छीन लिया। प्लास से दांत और होंठ खींचे। पेचकस से शरीर गोदा दिया। अनीश किसी तरह बचकर भाग निकला और घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल लेकर चले लेकिन साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। अनीश के पिता मुस्तकीम ने बताया कि अनीस उर्फ समीर दूसरे जिलों में तिरपाल बेचने का काम करता था। अनीश अविवाहित था। अनीश का रिश्ता गुन्नौर में तय हो गया है। दो महीने बाद शादी होनी थी। घर में पैसों की जरूरत थी। भूरे के पास अनीश के रुपए थे। पैसे लेने अनीश उसके घर गया था। पहले भी पैसे मांगने पर भूरे ने अनीश के साथ गाली-गलौज की थी। घर आकर न से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस को मौके से अनीश का एक वीडियो मिला है। जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान है और मुंह से खून निकलता दिख रहा है। फ़िलहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।