मिर्जापुर / पति – पत्नी और वो की दास्तान आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है | ताजा मामला मिर्जापुर का है | यहाँ अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने उसके आशिक को स्मोकिंग ट्रिप के लिए बुलाया | दोनों ने काफी देर तक सिगरेट – बीड़ी पी | वे मैदान में काफी देर तक चहल कदमी भी करते रहे | दोनों ने कई मामलों को लेकर बातचीत भी की |

फिर जब घर जाने की बारी आई तो उस पति ने बड़ी बेरहमी के साथ अपने पत्नी के प्रेमी पर फावड़े से वार किया | इस फावड़े से उसके प्रेमिका गला कट गया | उसकी हत्या करने के बाद इस महिला का पति मौके से नौ दो ग्यारह हो गया | घटना 20 अगस्त की आधी रात की बताई जा रही है | शनिवार को हत्यारे पति को पुलिस ने उसकी ही पत्नी की निशानदेही पर धर दबोचा |

बताया जाता है कि मिर्ज़ापुर के जमालपुर में दो हफ्ते पहले हत्याकांड में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था | इस शव के पास से खून से सना एक फावड़ा भी मिला था | जमालपुर थाना क्षेत्र के बिन्दपुरवा में 20 अगस्त 2020 को बरामद शव की शिनाख्ती मुन्नीलाल बिंदू नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी | पुलिस अज्ञात हत्यारे की खोजबीन में जुटी रही | फिर उसे दो तीन दिन पहले एक अज्ञात महिला ने कातिल के बारे में सूचना दी | पुलिस ने फ़ौरन उस सूचना के आधार पर पूछताछ शुरू की | जल्द ही पुलिस कातिल तक पहुँच गई | पुलिस के मुताबिक पत्नी से अवैध संबंधों के कारण नाराज पति ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया था |

ये भी पढ़े : कोविड -19 के दिशा निर्देशों धज्जियाँ उड़ाते हुए चल रही पूल पार्टी में पुलिस की दबिश, शराब, हुक्का और लेडी डांसर पुलिस के कब्जे में, नामी गिरामी नेता के बेटे समेत 54 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मृतक मुन्नीलाल बिंद का संबंध बिहारी लाल की पत्नी के साथ हो गया था | दरअसल बिहारी लाल ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मुन्नीलाल को देख लिया था | इसके बाद उसने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया | उसने दोस्ताना संबंधों के चलते मुन्नीलाल को बुलाया और दोनों ने बीड़ी – सिगरेट का कश लेकर खूब छल्ले उड़ाए | फिर मौका पाते ही उसने मुन्नीलाल पर हमला बोल दिया | मिर्जापुर एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली गई है | उनके मुताबिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |