Monday, September 23, 2024
HomeCrimeविवाद के बाद पति ने पत्नी को बनाया शूर्पणखा,पत्नी ने पहले भिजवाया...

विवाद के बाद पति ने पत्नी को बनाया शूर्पणखा,पत्नी ने पहले भिजवाया जेल, रिहा होते ही पति ने पेचकस से किया हमला, दांत से काट दी नाक, लहूलुहान पत्नी अस्पताल में 

 दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में महिला अत्याचारों के मामले सुर्खियों में है। ताजा मामला आज सामने आया है। इस विचित्र घटना में एक महिला लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई है। बताते है कि जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उस पर पेचकस से हमला किया। उसे मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। यह शख्स इतने पर भी नहीं रुका, उसने पेचकस मारने के बाद दांतों से अपनी पत्नी की नाक भी काट दी। 

बताया जाता है कि जेल से छूट कर आये पति ने घर में दस्तक देते ही अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम उस घर में पहुंच गई। उसने ग़ुस्साये पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने पहले पत्नी पर कई बार स्क्रुड्राइवर से हमला किया, फिर दांत से उसकी नाक काट ली।  घायल पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  

बताते है कि आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच कई बार वाद – विवाद होता था। पिछले सप्ताह भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। बताते है कि जेल से बाहर निकलते ही पति घर पंहुचा। उसने अचानक घर में घुसते ही स्क्रूड्राइवर उठाया और अपनी पत्नी के ऊपर कई वार किया। इसी दौरान उसने पत्नी की नाक भी काट ली।

बताते है कि, गुस्साए पति ने हाथापाई के दौरान मौका मिलते ही पत्नी के चेहरे को अपने मुँह से दबा लिया। बताते है कि इस हमले में पत्नी की नाक, पति के मुँह में फंस गई थी, इसे पति ने अपने दांतो से चबा लिया। फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति की खोजबीन शुरू कर दी है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img