Monday, September 23, 2024
HomeCrimeपति-पत्‍नी और सेक्स , सिरफिरा पति अंतरंग वीडियो अपलोड करता था सोशल मीडिया पर,...

पति-पत्‍नी और सेक्स , सिरफिरा पति अंतरंग वीडियो अपलोड करता था सोशल मीडिया पर, पत्नी की सहेलियों ने खोली आंखे ,पति पर केस दर्ज

बेंगलुरु / पति-पत्नी के बीच अंतरंग क्षण काफी संवेदनशील और एकाकी होते है | लेकिन एक सिरफिरे पति ने इन संबंधो को तार-तार कर दिया | वो अंतरंग क्षणों के वीडियों बनाता और अपनी पत्नी को दिखाता | उसे भरोसा भी दिलाता कि कुछ देर बाद वो उसे डिलीट भी कर देगा | पत्नी उस पर भरोसा कर लेती | उधर पति विश्वासघात करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ता | मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है | यहां मेडिकल सर्विस से जुडी एक महिला ने अपने पति पर दोनों के अंतरंग क्षणों का वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है | 

DEMO

29 वर्षीय मोनिका (बदला हुआ नाम) ने हाल ही में (2019) अपने सहकर्मी हरिकृष्णा नामक शख्स के साथ शादी की थी | शादी के कुछ दिनों बाद हरिकृष्ण ने अपनी पत्नी पर शक करने लगा | उसे अंदेशा था कि मोनिका का किसी गैर मर्द से भी संबंध है | अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसने निजी क्षणों का अपने मोबाइल से वीडियों बनाना शुरू कर दिया | पीड़ित पत्नी के मुताबिक बाद में उसके पति ने चुपके से निजी पलों के रिकार्ड वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिए | मोनिका को हाल ही में पता चला कि उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया था |  इसके बाद, उसने पुलिस से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई | उसने पति हरिकृष्ण के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई | 

DEMO

इसके पूर्व महाराष्ट्र से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी | महाराष्ट्र पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से संबंध बनाकर वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था | उस पर महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे यौन संबंध बनाने और फिर उसका वीडियो बनाकर बेचने के आरोप थे  | इस शख्स के खिलाफ 22 साल और 30 साल की दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी | पीड़ितो को गुप्त कैमरे से वीडियो बनाए जाने की जानकारी तब हुई जब उसके एक रिश्तेदार ने उसे सेक्स वीडियो के बारे में जानकारी दी | फ़िलहाल मोनिका की शिकायत के बाद उसका पति फरार है | पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img