Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

उज्जैन / मध्यप्रदेश के उज्जैन में पति-पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। दूधवाला घर पहुंचा तो पति को फंदे पर और पत्नी को तड़पते देखा। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में आपसी कलह सामने आ रही है। मामला कायथा थाना क्षेत्र के आसेर गांव का है।
यहां गांव के बाहर खेत में बने मकान में जितेंद्र अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता था। जितेंद्र के पिता मनोहर सिंह गांव में अलग रहते हैं। शुक्रवार देर रात जितेंद्र ने फांसी लगा ली। इसके कुछ देर बाद पत्नी सुनीता ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। कुछ देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की शादी पांच साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं। सुनीता का अपने सास-ससुर से अनबन रहती थी। आए दिन झगड़े होते थे। यही कारण था कि जितेंद्र अपने माता-पिता से अलग रहता था।
ग्रामीणों के अनुसार रात करीब आठ बजे दूधवाला जितेंद्र के घर दूध देने गया था। उसने आवाज लगाई, तो कोई घर से बाहर नहीं आया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से जवाब नहीं मिला, तो वह घर के अंदर घुसा। जहां देखा के जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटका है। कमरे में ही सुनीता तड़प रही है। वह चीखता हुआ गांव की ओर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सुनीता की सांसें चल रहीं थीं। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि इसी साल जून में सुनीता की ननद ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसमें सुनीता और उसका रिश्ते का भाई आरोपी बने थे। इसी मामले में सुनीता हाल में जमानत पर जेल से छूटकर आई थी। जांच में पता चला है कि सुनीता ने ही ननद के साथ अपने रिश्ते के भाई से अवैध संबंध बनवाने में भूमिका निभाई थी। यही वजह थी कि सुनीता की अपने सास-ससुर से बनती नहीं थी। इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन झगड़े होते थे।