रायपुर के नंदनवन में हिप्पोपोटामस ने दिया एक बच्चे को जन्म , जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ , ठण्ड से बचाने की कोशिश में जुटा मैनेजमेंट 

0
17

रायपुर / राजधानी रायपुर से सटे नंदनवन में हिप्पोपोटामस ने एक बच्चे को जन्म दिया है | जन्म के बाद से ही मां अपने बच्चे को साथ में रखकर उसकी देखभाल में जुटी है | नंदनवन से नन्हें शावक का पानी में खेलते हुए वीडियो भी सामने आया है | पानी में नन्हा शावक काफी उछल कूद करता दिखाई दे रहा है | यह पहला मौका है जब हिप्पोपोटामस के परिवार में बढ़ोतरी हुई है | 

 नंदनवन प्रबंधन ने नन्हें हिप्पोपोटामस की खास देखभाल का प्रबंध किया है | समय-समय पर उसके खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है | ठंड से बचाव का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है , ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंचे | नन्हे शावक का तापमान स्थिर बनायें रखने के लिए हिप्पोपोटामस अपने बच्चे को कभी पानी में, तो कभी बाहर रखती है | वह प्राकृतिक रूप से अपने बच्चे की देखभाल में जुटी है | बताया जाता है कि  मादा हिप्पोपोटामस का गर्भकाल 14 महीने का होता है | इसकी जीवन की अधिकतम आयु 40 साल की होती है | जानकारों के मुताबिक  नए मेहमान का वजन लगभग 100 से 150 किलो तक का होता है | फ़िलहाल नन्हे शावक को देखने के लिए नंदनवन में वन्य जीव प्रेमियों की भीड़ जुट रही है |