भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में एक महिला पर इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने सारी हदें पार कर दी। जिसने भी इस महिला की दास्ताँ सुनी वो वो कह उठा “हाय राम ये कैसी महिला” दरअसल इस महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति से ब्याह रचाया। इसके बाद महिला का दिल किसी तीसरे युवक पर आ गया।

इसके बाद महिला उसके साथ भाग गई। मामला नवगछिया के ढोलबज्जा का है। कदवा की एक शादीशुदा महिला अपने पूर्व के दो पतियों को छोड़कर ढोलबज्जा के एक प्रेमी युगल के घर धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पूछताछ की तो सारा राज़ खुला।

महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसकी पहली शादी पंचगछिया टोला कदवा के एक लड़के से हुई थी। उसे छोड़ने के बाद युवती की दूसरी शादी पसराहा के मेहंदीपुर गांव के एक युवक से पांच साल पहले हुई थी। इसी बीच करीब ढाई साल पहले महिला को संतोष भगत से प्यार हो गया।

संतोष ने उसका मेहंदीपुर का ससुराल छोड़कर नवगछिया के मिल टोला में छह महीने और नया टोला में तीन महीने अशोक सिंह के घर रखा था। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। उसने बताया कि शादी का झांसा देकर साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाई। पिछले दस दिन से जब दोनों के बीच झगड़े होने लगे तो संतोष ने अपनी प्रेमिका को बहला-फुसलाकर छोड़ने का फैसला ले लिया और मौके से फरार हो गया।

इधर, शादीशुदा महिला प्रेमी के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। मामला गंभीर होता देख ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े को ढोलबज्जा थाना पहुंचाने का भी प्रयास किया। लिखित शिकायत नहीं मिलने और ग्रामीणों के द्वारा आपसी समझौते के बाद महिला को उसके परिजन घर वापस ले गए। बताया जाता है कि लड़का पक्ष की ओर से आर्थिक मदद दिलाने के बाद मामले में समझौता हुआ है।
इस मामले में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि, अब तक लिखित आवेदन किसी भी पक्ष ने नहीं दिया है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।