
वेब डेस्क रांची /
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक ने भी शपथ ली। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई | हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं | हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली | आरजेडी के विधायक सत्यनंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली |
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद रहें। हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था |
बता दें कि झामुमो
ने कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में
विधानसभा चुनाव लड़ा और 81 सदस्यीय
सदन में सैंतालीस सीटों के साथ सहज बहुमत हासिल किया। झामुमो ने प्रदेश में हाल ही
में हुए विधानसभा चुनावों में 30 सीटें
जीती हैं, जबकि कांग्रेस और राजद ने
क्रमश: 16 और एक सीट हासिल की |