
हरिद्वार : भगवान केदारनाथ और बद्रीनाथ के पट खुलने की बेला नजदीक आ गई है | यदि आप भी चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़ना और देखना चाहिए | Uttarakhand सरकार ने इस पवित्र देव भूमि की यात्राओं का एलान कर दिया है | खास बात यह है,कि तीर्थ यात्रियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है | आगामी Char Dham Yatra के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, श्रद्धालु सुबह 7 बजे से विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।पर्यटन सचिव Dhiraj Garbyal ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा के तहत Kedarnath Temple के कपाट 22 अप्रैल को और Badrinath Temple के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा में शामिल होने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़े : MS Dhoni और Sakshi Dhoni छाए रहे, दर्शकों की नजरें पवेलियन की इस जोड़ी पर,देखें वीडियो…

श्रद्धालु पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय नागरिक आधार कार्ड के जरिए पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र भी शुरू किए जाएंगे। इसके लिए Rishikesh के ट्रांजिट कैंप, Haridwar के ऋषिकुल मैदान और Vikasnagar में पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने 24 घंटे चलने वाली टोल-फ्री हेल्पलाइन 0135-1364 भी जारी की है, ताकि यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या का समाधान तुरंत मिल सके।





