Monday, September 23, 2024
HomeNEWSहाथरस कांड: राहुल गांधी और प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने...

हाथरस कांड: राहुल गांधी और प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की मिली अनुमति, DND पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली / हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित गैंगरपे की घटना के बाद से ही यूपी सरकार की लगातार आलोचना हो रही थी। पिछले तीन दिनों से इस गांव को पूरी तरह सील किया हुआ था और किसी को जाने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब यूपी सरकार ने इस प्रतिबंध का हटा दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पांच लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी मिल गई है। राहुल के साथ प्रियंका भी मौजद है | वह दिल्ली के DND फ्लाइवे से होते हुए हाथरस जाए रहे है। ऐसे में DND पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी खुद गाड़ी ड्राइव कर रही है। इन दोनों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के कई सांसद बस में सवार होकर हाथरस के लिए निकले हैं | हालांकि सभी को जाने की इजाजत नहीं मिली है | हाथरस रवाना होने से कुछ देर पहले, राहुल ने कहा कि उन्हें इस दुखी परिवार से मिलने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती | हाथरस में कांग्रेस नेताओं के दौरे की योजना के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस ने यहां दिल्ली-नोएडा-डायरेक्टवे पर पर्याप्त व्यवस्था की है। सुबह से ही कांग्रेस नेताओं को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनाती की गई है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर गईं।

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता जिंदगी से जंग हार गई थी। प्रियंका ने कहा है कि पीड़िता के परिवार को इस समय अकेले महसूस नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी गुरुवार को भी हाथरस के लिए निकले थे, मगर उन्हें बीच में ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था और राहुल को रोकने के दौरान पुलिस के साथ ही हल्की धक्का-मुक्की में राहुल जमीन पर जा गिरे थे | राहुल को अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था, जिसके कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़े : रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने अपने ही सेवानिवृत्त अधिकारी को किया गिरफ्तार, 25 लाख रूपये की रिश्वत लेने का लगा आरोप

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img